फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हत्या के मामले में एसपी से रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रोहतक के सांपला में हमलावरों के गोली मारकर व्यक्ति की हत्या के मामले में गृहमंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया। मृतक के परिजनों को सुरक्षा देने के निर्देश रोहतक के एसपी को दिए। इसके साथ ही एसपी से मामले की जांच रिपोर्ट भी तलब की।
विज्ञापन

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज शुक्रवार को अंबाला में अपने आवास पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुन रहे थे। इस दौरान रोहतक से परिवार के साथ आए फरियादी ने गृहमंत्री को बताया कि उसके बड़े भाई की गोली मारकर हत्या 31 जनवरी को कर दी थी। सांपला थाने में एफआईआर दर्ज है, मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इनसे उन्हें जान का खतरा है। इसी प्रकार झज्जर से आए फरियादी ने गृहमंत्री को बताया कि उसके बेटे की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी, मगर पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। इसके बावजूद अब तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर संज्ञान लेते गृह मंत्री ने झज्जर एसपी से अब तक मामला दर्ज करने में हुई देरी की रिपोर्ट तलब की, साथ ही मामले में कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
एसआईटी करेगी कबूतरबाजी मामलों की जांच
जनसुनवाई के दौरान कबूतरबाजी के कई मामले गृह मंत्री के सामने आए, जिन पर गृह मंत्री ने कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को कार्रवाई के निर्देश दिए। कैथल निवासी युवक ने शिकायत देते हुए बताया कि दुबई भेजने के नाम पर आरोपियों ने उससे डेढ़ लाख रुपये की ठगी की। उसने पुलिस को शिकायत दी, मगर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी प्रकार कुरुक्षेत्र निवासी युवक ने उसे पुर्तगाल भेजने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी की शिकायत दी, इस पर गृह मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


भूमि अधिग्रहण मामले में गबन का आरोप

रेवाड़ी के सुढानी गांव से आए फरियादियों ने गृह मंत्री विज को बताया कि गांव की भूमि का अधिग्रहण किया गया था और मुआवजा राशि 3.28 करोड़ रुपये का गबन किया गया है। गृह मंत्री ने रेवाड़ी डीसी को मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाने के निर्देश दिए।
इन मामलों पर कार्रवाई
करनाल से आई महिला फरियादी ने पति पर झूठी शिकायत देने तथा उसे नौकरी से हटवाने की शिकायत दी, इस पर गृह मंत्री ने करनाल एसपी को जांच के निर्देश दिए। करनाल निवासी परिवार ने उनसे पैसे दोगुने कराने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत दी। सोनीपत निवासी व्यक्ति ने उससे मारपीट व धमकियां देने की शिकायत दी। इस पर मंत्री ने सोनीपत पुलिस कमिश्नर को जांच के निर्देश दिए। इसी तरह शाहबाद निवासी एक फरियादी ने अदालती आदेशों के बावजूद जमीन का कब्जा नहीं मिलने की शिकायत,बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने बेटे की हत्या मामले में कार्रवाई नहीं होने, यमुनानगर के गोलनपुर निवासी एक फरियादी ने गांव में जमीन की पैमाइश गलत होने, सोनीपत निवासी एक युवक ने चोरी मामले में गिरफ्तारी नहीं होने और अन्य कई शिकायतें दी। जिन पर गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें