फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चार मंजिला होगा बिजली निगम, मिलेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर में रोडवेज कार्यशाला के सामने बिजली निगम बहुमंजिला भवन बनाएगा। यह भवन चार मंजिला होगा। इस भवन के बनने से उपभोक्ता को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

इस भवन के बनने के बाद शहर डिविजन का कार्यकारी अभियंता कार्यालय, सब डिविजन ईस्ट, सब डिविजन वेस्ट, सब डिविजन मॉडल टाउन कार्यालय एक जगह आएंगे। यह भवन रोडवेज कार्यशाला के सामने बिजली निगम की पांच कनाल चार मरले जमीन पर बनना है।
बता दें कि बीते गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के मंडल कार्यालय अंबाला शहर व अंबाला छावनी में बनाए जाने वाली बहुमंजिला भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। यह भवन 07 करोड़ 24 लाख 64 हजार रुपये की लागत से बनेगा।
विज्ञापन

एक से दूसरे कोने में भटकना नहीं होगा
दरअसल, बिजली उपभोक्ताओं को अपने बिजली संबंधित कार्यों के लिए अब शहर में एक से दूसरे कोने में भटकना नहीं पड़ेगा। उपभोक्ता और निगम के कर्मचारियों को एक ही छत के नीचे सब डिविजन से लेकर कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर तक सभी सुविधा मिलेगी।
भवन बनने से यह मिलेगी सुविधाएं
एक जगह सभी कार्यालय बनने से सभी सुविधाएं ही छत के नीचे मिल जाएंगी। अगर सब डिविजन अधिकारी नहीं मिलते तो उपभोक्ता कार्यकारी अभियंता को भी यहीं मिल सकेंगे। बिजली संबंधित कार्य जैसे बिजली बिल शिकायत, कैश काउंटर पर बिल भरने, मीटर लगवाने और अपने कार्यों के लिए निगम अधिकारियों से भी यहीं मिल सकेंगे। निगम कर्मचारियों को भी अपने कार्यों के लिए दूर कार्यालय में नहीं जाना पड़ेगा। कार्यकारी अभियंता भी तीनों सब डिविजन के एसडीओ की एक साथ बैठक लें सकेंगे, जिससे कार्य में तेजी आएगी।

वर्जन
शहर में बिजली निगम की बहुमंजिला भवन बनने से एक ही जगह चार कार्यालय आएंगे। जिससे उपभोक्ता और बिजली कर्मचारियों को फायदा होगा। उपभोक्ताओं को अपने कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

सुखबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, शहर डिविजन बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें