फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: साहिबजादों की शहादत को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। डीएवी विद्यालय में 24 से 27 दिसंबर तक साहिबाजादों की शहादत को नमन करते हुए वीर बाल दिवस मनाया गया। यह चार दिवसीय आयोजन विद्यार्थियों में धर्म, देश और त्याग की भावना को जागृत करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के माध्यमिक स्तर तक के सभी विद्यार्थियों को श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रेरणादायक जीवन पर आधारित एक ज्ञानवर्धक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को गुरु परंपरा, बलिदान, साहस और राष्ट्रधर्म की महत्ता से परिचित कराया गया, जिससे बाल मन श्रद्धा और गौरव से भर उठा। इसी क्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। आशा फाउंडेशन की ओर से आयोजित वीर बाल दिवस भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय के होनहार विद्यार्थी एकसप्रीत को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राधा रमण सूरी ने इस संपूर्ण आयोजन में विशेष रुचि प्रकट करते हुए साहिबजादों की स्मृति में कढ़ी-चावल के लंगर की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें