अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्टाफ व छात्र। प्रवक्ता
अंबाला। जीएमएन कॉलेज में नशा उन्मूलन एवं जन-जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इंट्रा कॉलेज ड्रग अवेयरनेस पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम एंटी ड्रग सेल, प्रहरी क्लब, रेड क्रॉस तथा समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति संवेदनशील बनाना तथा नशा मुक्त समाज की दिशा में सकारात्मक सोच एवं जिम्मेदार दृष्टिकोण विकसित करना रहा। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध जागरूकता वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्राचार्य ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।