फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लौहपुरुष के योगदान को किया याद

Sat, 01 Nov 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणगढ़। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा,हमें अपने-अपने क्षेत्र में एकता और सहयोग का संदेश फैलाना चाहिए। सबसे पहले हमें अपने परिवार, गली-मोहल्लों और गांवों में एकता बनानी होगी, तभी हम प्रदेश और देश की एकता में सच्चा योगदान दे पाएंगे। एकता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है, और इससे ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।
विज्ञापन

साइबर क्राइम व महिला सुरक्षा पर व्याख्यान : नारायणगढ़। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पुलिस विभाग की ओर से महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं ट्रैफिक नियमों की जानकारी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर/एसएचओ ललित शर्मा के निर्देशन में पीएसआई नेहा सिंगला, सब-इंस्पेक्टर हरदेव सिंह, एएसआई निर्मल, तथा हेड कांस्टेबल पिंकी व सिपाही रेखा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए और किसी भी संदिग्ध लिंक या संदेश पर क्लिक नहीं करना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें