फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में धार्मिक समागम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। श्री गुरु हरकृष्ण साहिब महाराज की चरण स्पर्श धरती गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में तीन दिवसीय सालाना धार्मिक समागम की शुरुआत रविवार को नगर कीर्तन से की गई। यह समागम गुरु महाराज के आगमन पर्व की खुशी में आयोजित किए जा रहे हैं। तीन दिवसीय समागम 27 जनवरी तक होंगे। इस संबध में 23 जनवरी से श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए गए और रविवार को गुरु चरणों में अरदास उपरांत श्री अखंड पाठ साहिब संपन्न किए गए, तत्पश्चात गुरु चरणों में अरदास उपरांत समागम आरंभ किए गए। समागम में पंथ प्रसिद्ध कथा व कीर्तनी जत्थे संगत को गुरबाणी सुनाकर निहाल करेंगे। संवाद
विज्ञापन

-
दो दिवसीय कीर्तन समागम आरंभ
अंबाला सिटी। देवी नगर के गुरुद्वारा इच्छा पूरक धाम में बाबा दीप सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस संबंध में दो दिवसीय विशाल कीर्तन समागम का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम बाबा दीप सिंह और बाबा जमीत सिंह शहीद की याद में श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। प्रबंधक कमेटी से टीपी सिंह ने बताया कि समागम की शुरुआत रविवार को सुबह 9 बजे से हुई, अगले दिन यानी 26 जनवरी को सुबह 10:30 बजे चौपाई साहिब के पाठ के उपरांत अरदास होगी। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे तक कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इसमें पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थे गुरु की बाणी का गुणगान करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें