फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बारिश से गर्मी से मिली राहत, दो दिन और बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पिछले एक सप्ताह से रूक-रूककर बारिश हो रही है। बारिश के साथ ही उमसभरी गर्मी से भी लोग परेशान थे। वहीं वीरवार सुबह से ही मौसम सुहावना रहा। सुबह तेज हवा चलने के साथ बारिश शुय हो गई और मौसम सुहावना हो गया। बारिश से शहर में कई जगहों पर जलभराव भी हो गया। जिले में वीरवार सुबह से शाम तक 15 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया और अधिकतम तापमान लुढ़ककर 29.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह तापमान पिछले 24 घंटे में 5.9 डिग्री सेल्सियस गिर गया। इसके अलावा गर्मी बढ़ने से बिजली खपत भी बढ़कर 96 लाख यूनिट पर पहुंच गई।
विज्ञापन

अगस्त माह में 23 से 29 अगस्त तक 47.3 मिलीमीटर सामान्य बारिश होनी थी, लेकिन इस बीच में 32.6 मिलीमीटर बारिश ही हुई। यह सामान्य से 31 फीसदी कम रही। इसी तरह 1 जून से लेकर 29 अगस्त तक 666 मिलीमीटर सामान्य बारिश होनी थी, मगर अभी तक 465.6 मिलीमीटर ही बारिश हुई। यह सामान्य से 30 फीसदी कम रही। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 31 अगस्त तक परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति पर उत्तर की तरफ आने की संभावना से राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में हल्की बढ़ोतरी होने पर राज्य में अगले चार-पांच दिनों में बारिश की गतिविधियां में वृद्धि हो सकती है। राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 30 अगस्त तक बीच-बीच में हवाएं व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने और वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।
20 अगस्त के बाद ऐसे बढ़ी बिजली खपत
तारीख खपत लाख यूनिट में
20 अगस्त 75.46
21 अगस्त 81.69
22 अगस्त 90.02
23 अगस्त 89.56
24 अगस्त 88.15
25 अगस्त 94.72
26 अगस्त 96.13
27 अगस्त 88.66
कई जगह पर जलभराव होने से आई दिक्कत
शहर में हल्की बारिश के बाद ही जलभराव हो गया। रामबाग रोड पर जलभराव होने से लोग बीच में से ही निकलते नजर आए। अग्रसेन चौक पर भी जलभराव होने से गड्ढे बन गए हैं, इस वजह से वहां से वाहन चालकों को निकलने में परेशानी आ रही है। जंडली पुल के पास भी जलभराव होने से यहां गहरा गड्ढा बन गया। गुरुवार को वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत आई। दोपहिया वाहन चालकों को ज्यादा समस्या आ रही है, क्योंकि रात के अंधेरे में यह गड्ढे नहीं दिखते।
विज्ञापन

वर्जन
पिछले सप्ताह में गर्मी ज्यादा बढ़ने से बिजली खपत भी बढ़कर 96 लाख यूनिट तक पहुंच गई थी। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। खपत पर भी इसका असर पड़ा है। बारिश होने से खपत भी कम हुई है। सर्कल में बिजली को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

वीके गोयल, अधीक्षक अभियंता, अंबाला सर्कल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें