अंंबाला। महेश नगर थाना क्षेत्र में बाप-बेटी के रिश्ते को तार-तार करने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी ही छह साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। गनीमत रही कि पड़ोसी ने शोर सुनने के बाद समय रहते पुलिस को सूचना दे दी, जिससे मासूम की आबरू बच गई। पुलिस ने नशे में धुत पिता को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया। महेश नगर थाना पुलिस ने आरोपी पिता पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
प्रत्यक्षदर्शी सावित्री ने बताया कि उन्हें पड़ोस से बच्ची के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। कुछ देर तक आवाज आई तो युवक दीवार के ऊपर से भीतर घुसे थे। दरवाजा तोड़ने के बाद बच्ची को बाहर निकाला। बच्ची ने बताया कि उसके पिता गलत काम करने का प्रयास कर रहे थे। फिर डायल-112 को सूचना दी। आरोपी की पत्नी अलग रहती है। लड़की के दो भाई हैं। घर में नानी रहती है। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंद्र ने बताया सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।