फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण 15 अगस्त तक

Fri, 03 Jul 2026 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। खरीफ सीजन 2026-27 के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल खोल दिया गया है। किसान अपनी फसलों का पंजीकरण 15 अगस्त तक करवा सकते हैं। ये जानकारी उपमंडल कृषि अधिकारी नरेश ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह पंजीकरण न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक है। अब तक अंबाला जिले के करीब 27 हजार किसानों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने 1.29 लाख एकड़ से अधिक भूमि का ब्योरा दिया है। इसमें नारायणगढ़ खंड के 6196 किसानों की 25 हजार एकड़ से अधिक भूमि शामिल है। शहजादपुर खंड के 3068 किसानों ने 14 हजार एकड़ से अधिक का पंजीकरण करवाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें