अंबाला सिटी। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल को हरियाणा सरकार द्वारा फसल का पंजीकरण करवाने के लिए 10 सितंबर तक पुन: खोल दिया गया है। उप निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग जसविंद्र सैनी ने बताया कि जो भी किसान अपनी फसल का किसी कारणवश पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करवा सके, वह 10 सितंबर तक अपनी फसल का पंजीकरण करवा सकते है।