फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आचार्य रघुवीर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में रिफॉर्म्स उत्सव 2026 शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के आचार्य रघुवीर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में सोमवार से हरियाणा सरकार की विशेष पहल रिफॉर्म्स उत्सव 2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. बाजवा ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित कर महाविद्यालय से जुड़ी उनकी समस्याओं की पहचान करना और उनके समाधान के लिए व्यावहारिक सुझाव प्राप्त करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से आगामी गतिविधियों में भाग लेने और अपने विचार साझा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने प्राचार्य व स्टाफ सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि उत्सव के दौरान विद्यार्थियों से लिखित सुझाव लिए जाएंगे, जिन पर समूह चर्चा, जनसंवाद और छात्र प्रस्तुतियों के माध्यम से मंथन किया जाएगा। डॉ. नीरज कुमार ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर प्रो. राजेश कुमार, प्रो. संजय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें