फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रोटरी क्लब ने ऑटो पर लगाए रिफ्लेक्टर

विज्ञापन
आरटीए सुशील कुमार के साथ रोटरी क्लब अंबाला के पदा​धिकारी। संस्था
विज्ञापन
अंबाला। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और धुंध के मौसम में संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रोटरी क्लब अंबाला और आरटीए कार्यालय द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के तहत शहर के लगभग 100 ऑटो पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. योगेंद्र,सुमन जैन सहित क्लब के अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। अभियान के दौरान रिफ्लेक्टिंग ऑटो, सुरक्षित रोड, सुरक्षित जीवन का नारा गूंजा। रोटरी सदस्यों ने ऑटो चालकों को रिफ्लेक्टर के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि रात के अंधेरे और कोहरे में ये रिफ्लेक्टर न केवल चालक बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान बचाने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम में चालकों को वाहन को निर्धारित गति सीमा में चलाने, दुपहिया वाहन पर हेलमेट और कारों में सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसी सलाह आरएटी सचिव सुशील कुमार ने दी। कार्यक्रम के अंत में लगभग 100 ऑटो चालकों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाएंगे और केवल निर्धारित स्थानों (ऑटो स्टैंड) पर ही वाहन रोकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें