अंबाला सिटी। एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने रेड करते हुए युवक व युवतियों को आपत्तिजनक सामान के साथ गिरफ्तार किया है। यह रेड बलदेव नगर पुलिस की ओर से वहीं पर संचालित एक स्पा में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस स्पा सेंटर में आपत्तिजनक गतिविधियां हो रही हैं। इसके बाद पुलिस ने रेड करते हुए वहां से तीन युवतियों और युवकों को भी मौके से गिरफ्तार किया है। इनके पास से आपत्तिजनक सामान मिलने की भी सूचना है। पुलिस ने सभी को मौके से गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ बलदेव नगर गौरव ने बताया कि अब आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले में क्या सामने आता है इसके बारे में बाद में ही पता चल सकेगा।