फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भर्ती चपरासी की और कतार में स्नातक के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कोर्ट में 12 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए बुधवार को हजारों की संख्या में प्रदेश भर से युवक व युवतियां अंबाला कोर्ट में पहुंचे। इस दौरान कोर्ट परिसर के बाहर अपनी बारी के लिए कई घंटों तक अभ्यर्थी इंतजार करते दिखाई दिए। हालांकि इस दौरान अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के लिए छह काउंटर बनाए गए हैं। जहां पर साक्षात्कार के लिए कतारें दिखीं। इस दौरान भर्ती तो चपरासी की थी मगर कई स्नातक व इससे अधिक पढ़े-लिखे युवा इस नौकरी को पाने के लिए कतार में थे।
विज्ञापन

अंबाला कोर्ट परिसर में कुल 12 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें 11 पद चपरासी व एक पद सफाई कर्मचारी के लिए है। इस कड़ी में बुधवार तक करीब 8700 युवाओं का इंटरव्यू लिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान कुछ युवाओं के कागजात आदि सही न होने के कारण करीब 600 से अधिक लोगों के फार्म रद्द कर दिए गए। सफाई कर्मचारी के एक पद के लिए 364 लोगों ने आवेदन किया, वहीं दूसरी ओर अन्य 11 पदों के लिए 9 हजार से अधिक युवाओं ने आवेदन किए हैं।
चपरासी पद के लिए 8वीं कक्षा की योग्यता निर्धारित की गई थी जबकि इस भर्ती प्रक्रिया में ग्रेजुएट युवा भी आवेदन कर रहे हैं। यह भर्ती प्रक्रिया पांच दिनों के लिए चलाई गई है। जोकि आगामी 2 मार्च तक जारी रहेंगी। प्रतिदिन करीब 2 हजार लोगों के इंटरव्यू किए जाएगें।
विज्ञापन



कई बार आवेदन किया मगर नहीं आया नंबर : जसबीर सिंह
कैथल जिला के गांव हरसीणा से पहुंचे परीक्षार्थी जसबीर सिंह ने बताया कि इस भर्ती को लेकर उनको काफी उम्मीदें हैं। बीते कई वर्षों से वह सरकारी नौकरी लगने के लिए कई परीक्षाएं दे चुके हैं, मगर अभी तक उन्हें नौकरी नहीं मिल पाई है।



हजारों की भीड़ देखकर हैरान : हुसन सिंह
कुरुक्षेत्र जिला के गांव कसेरला निवासी हुसन सिंह ने बताया कि वह बीए पास हैं और उन्होंने चपरासी की नौकरी के लिए ऑफलाइन आवेदन किया था, मगर इन 12 पदों की नौकरी में पहुंचे हजारों लोगों की भीड़ को देखकर लग रहा है कि यहां नौकरी का विकल्प बनना बहुत ही मुश्किल लग रहा है। आवेदन हजारों में हैं और नौकरी के विकल्प पद मात्र 12 हैं।



सभी अभ्यर्थियों को उम्मीद : जसबीर
हिसार के गांव मैजद से पहुंचे 12वीं पास जसबीर ने बताया कि अंबाला भर्ती परीक्षा के लिए वह सुबह करीब चार बजे हिसार से अंबाला के लिए निकले थे। अंबाला कोर्ट में 11 चपरासी व एक सफाई कर्मचारी के लिए हजारों लोगों ने इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सेदारी ली है। इस परीक्षा में क्या रहेगा इस पर कुछ विशेष कहा नहीं जाएगा। सभी को परीक्षार्थियों को काफी उम्मीद है।


प्रदेशभर से आए हैं आवेदन : हरनेक
अंबाला छावनी क्षेत्र के गांव खुड्डा निवासी हरनेक सिंह ने बताया कि अंबाला कोर्ट में 12 पदों पर होने वाली इस भर्ती में पूरे हरियाणा के लोगों ने आवेदन किए हैं। इस भर्ती परीक्षा में मात्र अंबाला जिला वासियों के लिए कोई विशेष कोटा नहीं रखा गया है। जिस वजह से नौकरी मिलने की उम्मीद काफी कम दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें