फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पीएम श्री, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिला बढ़ाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग ने पीएम श्री और राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूलों में दाखिलों की संख्या बढ़ाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। अप्रैल माह से नए सत्र का शुभारंभ होगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। इस बार शहर पुलिस लाइन के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में लड़कों के दाखिले भी होंगे। ये स्कूल कई वर्षों से लड़कियाें का स्कूल था। नए सत्र से यहां पर लड़कों के दाखिले भी होंगे। स्कूल को सीबीएसई से मान्यता भी प्राप्त हो गई है। स्कूल में विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन

बीते दिनों शिक्षा विभाग ने जिले के छह पीएम श्री स्कूलों में करीब 73 लाख का बजट भी जारी किया था। स्कूलों को विभाग अधिकारियों ने कार्यों की गति तेज करने के निर्देश दिए थे। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए अध्यापकों को निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि पिछले वर्षों के मुकाबले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ सके। जानकारी के अनुसार जिले में राजकीय मॉडल संस्कृति व पीएम श्री स्कूल चल रहे हैं। नए सत्र में इन स्कूलों में दाखिला पर विशेष जोर है। विद्यार्थियों को सुविधाएं देने के लिए भी स्कूलों में कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें