फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एसपीओ के 26 पदों पर भर्ती, 20 मई को पुलिस लाइन में जुटेंगे पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला पुलिस में विशेष पुलिस अधिकारी यानी एसपीओ के रिक्त 26 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है इसके लिए 20 मई को सुबह 9 बजे अंबाला सिटी के पुलिस लाइन में भर्ती होगी। यह भर्ती हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के हटाए गए भूतपूर्व सिपाहियों और सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए अनुबंध के आधार पर की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भर्ती के लिए आवेदक की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार को अनुशासनहीनता, कदाचार या चिकित्सा अस्वस्थता के कारण सेवा से न हटाया गया हो। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 12वीं निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अवधि के लिए तय मासिक मानदेय पर रखा जाएगा, जो सीधे उनके बैंक खाते में जमा होगा। उन्हें वर्दी भत्ता, दैनिक भत्ता, सदस्यों को उनके गृह थाने में तैनात नहीं किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 20 मई को मूल प्रमाणपत्रों, जन्मतिथि प्रमाण, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाणपत्र, एचएसआईएसएफ से हटाए जाने का प्रमाणपत्र या सेना का सेवानिवृत्ति प्रमाणपत्र और चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पुलिस लाइन अंबाला में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें