फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शुभ मुहूर्त में लिया जीत का प्रमाण पत्र

विज्ञापन
जीत के बाद शैली चौधरी को नारायणगढ़ के एसडीएम जीत का प्रमाण पत्र सौंपते हुए। संवाद
विज्ञापन
नारायणगढ़। विधानसभा नतीजों की शुरुआत होने से पहले ही मंगलवार को प्रत्याशियों के साथ-साथ उनके कार्यकर्ताओं की भी धड़कनें बढ़ गई थीं। नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सात प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन

शैली चौधरी ने 62 हजार 180 वोट हासिल किए। जीतने के बाद उन्होंने शुभ मुहूर्त के बाद ही जीत का प्रमाण पत्र लिया। भाजपा प्रत्याशी डॉ. पवन सैनी को 47 हजार 86 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी हरबिलास सिंह को 27440 वोट मिले। आम आदमी पार्टी से उम्मीदवार गुरपाल सिंह को 3261 वोट मिले। जबकि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से उम्मीदवार सीमा देवी को 299 वोट, निर्दलीय उम्मीदवार धर्मपाल को 297 तथा निर्दलीय उम्मीदवार नीतू को 316 वोट मिले।
नोटा को 410 वोट पड़े और 133 वोट रिजेक्ट हुए और चार वोट टेंडर्ड वोट हुए। नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 193176 है, जिनमें से 140879 वोटरों ने मतदान किया।पहले आठ राउंड तक शैली चौधरी बढ़त पर रही। सिर्फ नौवें राउंड में ही शैली चौधरी पीछे रही। इसके बाद सभी राउंड में शैली चौधरी आगे रही। 10 वें राउंड के बाद ही अन्य प्रत्याशियों के एजेंट मतगणना केंद्र से बाहर आना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन


एक घंटे तक किया मुहूर्त का इंतजार

जीत के बाद शैली चौधरी नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए मतगणना केंद्र बीपीएस प्लेनेटेरियम में पहुंची। यहां पहुंचने पर उन्होंने मुहूर्त के अनुसार पहले चार बजकर 5 मिनट पर प्रमाण पत्र लेने की बात कही। इसके बाद उन्होंने चार बजकर 32 मिनट पर प्रमाण लिया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि एक बार फिर से नारायणगढ़ की जनता ने उन पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि वे विपक्ष में रहकर भी क्षेत्र के विकास के लिए पूरा प्रयास करेंगी। जीत के बाद शैली चौधरी अपने क्षेत्र में मंदिर में माथा टेकने पहुंची। इसके बाद अपने परिवार के सदस्यों से मिली।

नतीजे आने तक बढ़ी रही धड़कनें

मतगणना केंद्र में जैसे-जैसे गणना का आंकड़ा बढ़ा वैसे- वैसे कार्यकर्ताओं की भी धड़कनें तेज होती रही। केंद्र के भीतर मोबाइल की अनुमति न होने के कारण मतगणना केंद्रों में ड्यूटी दे रहे पार्टी एजेंट बाहर आकर अपने फोन से अन्य कार्यकर्ताओं को जानकारी देते नजर आए। दोपहर दो बजे के बाद तस्वीर साफ होने पर ही प्रत्याशियों के पांव थमे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें