रविंद्र कुमार पुनयानी होलसेल क्लाथ मार्केट अंबाला शहर के उपप्रधान बने। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। एक निजी होटल में होलसेल कपड़ा मार्केट एसोसिएशन अंबाला की बैठक हुई। बैठक में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से रविंद्र कुमार को एसोसिएशन का उप प्रधान नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान कपड़ा मार्केट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। अंबाला के पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल के मार्गदर्शन में संपूर्ण कपड़ा मार्केट में एलईडी लाइट्स लगवाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है, जो व्यापारियों एवं ग्राहकों दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा, इसके अतिरिक्त, कपड़ा मार्केट में लगने वाले जाम की समस्या एवं साफ़-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया, ताकि आने वाले समय में व्यापारी भाइयों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में मार्केट के प्रधान विशाल बत्रा, कार्यकारी अध्यक्ष मोहन गोयल, उप प्रधाान नितिन अग्रवाल, महासचिव सुनील जिंदल, कोषाध्यक्ष डीपी बक्शी सहित एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।