बराड़ा। राऊमाजरा गांव से 61 वर्षीय रमेश कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है। वे गांव में सरकारी राशन डिपो चलाते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उनकी पत्नी ऊषा रानी ने बताया कि बीती 21 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे उनके पति किसी काम से बराड़ा गए थे, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के अनुसार रमेश कुमार पहले भी कई बार घर से बाहर जाते रहे हैं और दो-चार दिन बाद वापस लौट आते थे, लेकिन इस बार काफी समय बीतने के बावजूद वह घर नहीं लौटे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर रमेश की तलाश शुरू कर दी है। संवाद