फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के आरोपी एएसआई ने थाने में खुद को गोली मारी

Fri, 29 Nov 2013 04:21 PM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट के पड़ाव थाने में तैनात एएसआई कर्ण सिंह ने बैरक में वीरवार को अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी।
विज्ञापन


कर्ण सिंह के खिलाफ बराड़ा थाने में बुधवार रात को एक महिला की शिकायत पर दुराचार का मामला दर्ज हुआ था। एएसआई द्वारा लिखे सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने महिला शिकायतकर्ता, तीन पुलिस कर्मचारियों सहित सात लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


हादसे के बाद डीसीपी अरबन विनोद कौशिक और एसीपी कैंट राहुल देव थाने में पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
बराड़ा के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने कुछ समय पहले एएसआई कर्ण सिंह के खिलाफ दुराचार की शिकायत दी थी।

शिकायत के आधार पुलिस जांच हुई, जिसमें एएसआई कर्ण सिंह को क्लीन चिट दे दी गई। लेकिन शिकायतकर्ता महिला जांच से संतुष्ट नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने किसी दूसरे जिले के पुलिस अधिकारी से जांच की मांग रखी। इसके बाद फिर से जांच हुई, जिसमें एएसआई कर्ण सिंह को क्लीन चिट दे दी।
विज्ञापन


लेकिन पुलिस ने महिला की शिकायत पर एएसआई कर्ण सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया।
वीरवार को सुबह करीब आठ बजे एएसआई अपनी बैरक में गया। यहां पर उसने जमीन पर बैठकर अपनी सर्विस रिवाल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मार ली।

इन के खिलाफ हुआ मामला दर्ज
पुलिस ने मृतक एएसआई कर्ण सिंह के भाई धन सिंह निवासी कतलाड़ी जिला नीसिंग करनाल की शिकायत पर सात लोगों पर मामला दर्ज किया है।

इनमें इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, कांस्टेबल संगीता, एएसआई जगमाल, महिला शिकायतकर्ता, अनिल राणा थंबड़, कथित पत्रकार अमित, मुकेश लूथरा शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें