फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी आढ़ती पुलिस के हत्थे चढ़ा, जेल भेजा

Sun, 11 Oct 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुष्कर्म करने में फंसा अंबाला का आढ़ती सचिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उधर, पीड़िता ने चंडीगढ़ में पुलिस को बयान दे दिया है। जिसमें उसने आढ़ती सचिन दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी दी है।जांच अफसर राकेश कुमार ने बताया कि छह अक्तूबर को युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगा ली थी। इस युवती की शादी पहले हो चुकी है, मगर उसके पति से उसका विवाद चल रहा था। जिसके चलते ये युवती पिछले काफी समय से सिटी के एक मकान में किराए पर रह रही थी।आग लगाने के बाद गंभीर हालत में युवती को सिटी सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। चंडीगढ़ में पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वे अंबाला में आढ़ती सचिन के संपर्क में आई थी। महिला का आरोप है कि सचिन ने उसके साथ यौन शोषण किया और पीड़िता का यह भी आरोप है कि आढ़ती ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसका दुष्कर्म भी किया। इसी के चलते वे काफी समय से परेशान चल रही थी। जिस वजह से उसने खुद को आग लगा ली। पुलिस जांच अफसर ने बताया कि  आरोपी आढ़ती को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उनके अनुसार पीड़िता ने बयानों में जो आरोप लगाए हैं, उन सभी की पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें