फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, दवाई देकर गिराया गर्भ

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी से हरियाणा में नौकरी लगवाने का झांसा देकर बहन का ननदोई युवती से दुष्कर्म करता रहा। यही नहीं जब उसे गर्भ ठहरा तो उसको दवाई देकर बच्चा गिरा दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी एक युवती ने बराड़ा थाना में शिकायत दी है कि उसके पिता की दस साल पहले ही मौत हो गई है। उसकी माता ही मजदूरी करके उसे पाल रही थी। 9 मार्च को उसकी बहन का ननदोई उसे यह कहकर बराड़ा लेकर आया था कि हरियाणा में नौकरी लगवा दूंगा। घर में आमदनी का कोई अन्य सहारा नहीं होने पर वह अपने गांव से शाहाबाद तक आई। वहां पर आरोपी युवक उसे लेने आया हुआ था। उसके बाद दोनों एक साथ किराए पर रहने लगे। आरोपी युवक हर रोज उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 12- 13 जून की रात में पेट में बहुत ज्यादा दर्द हुआ तो वह उसे डॉक्टर के पास ले गया और उसका गर्भपात करा दिया। आरोप है कि बुलंदशहर के एक होटल में 26 जून को भी आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें