एसडी कॉलेज के मैदान में आज से तीन दिवसीय राष्ट्रीय रेल मेले का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसका शुभारंभ करेंगे। इस मेले में भविष्य में देश की रेल कैसी होगी और यहां तक पहुंचने के लिए कितना सफर तय किया है, इसकी एक झलक देखने को मिलेगी। यह रेल मेला अंबाला को पूरे विश्व व संसार में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित रेल मेले में लोगों को रेलवे से जुड़ी अनेक चीजें देखने को मिलेगी। इस मेले में रेलवे के इतिहास से लेकर बच्चों के मनोरंजन तक के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।