अंबाला सिटी। नई अनाज मंडी में बारदाना चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पप्पू उर्फ कर्ण निवासी गांव भवानीपुर थाना वजीरगंज (उत्तरप्रदेश) वर्तमान पता कृष्णा कॉलोनी, अमित कुमार उर्फ अमिन निवासी गांव नरोंदा जिला मुरादाबाद (उत्तरप्रदेश) वर्तमान पता रतनगढ़ व शिवकुमार निवासी शाहजहां माहू जिला उन्नाव वर्तमान पता कमल विहार को गिरफ्तार कर थाना अंबाला शहर में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सेक्टर-9 निवासी विजय कुमार ने गत दिवस थाना अंबाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी पप्पू उर्फ कर्ण, अमित कुमार उर्फ अमन व शिवकुमार ने 18 जुलाई की रात अनाज मंडी से अधजला बारदाना चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।