अंबाला। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सीडीपीओ ईशा रानी के नेतृत्व में तथा सुपरवाइजर सुजाता सरोहा की अध्यक्षता में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर लोगों को संदेश दिया कि बेटियां बोझ नहीं, समाज की शान हैं।