मुलाना के धीन गांव से पंजाब के लिए राहत सामग्री भेजते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। गुरु हरकिशन सेवा सोसायटी धीन ने ग्रामवासियों के सहयोग से पंजाब के अजलाना गांव में जरूरतमंद परिवारों के लिए 350 कंबल और 350 चादरों की सेवा भेजी। यह सेवा मौसम में बढ़ती सर्दी के चलते की जा रही है। सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि सर्दी के मौसम को देखते हुए यह सेवा अभियान जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस पुनीत कार्य में धीन ग्राम के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। सेवा भेजते समय उपस्थित सदस्यों ने कहा कि गुरु साहिबानों की शिक्षाओं पर चलते हुए मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। सोसायटी आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य जारी रखेगी ताकि हर जरूरतमंद को राहत मिल सके।