फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री सैनी को सरकार ने एक और महत्वपूर्ण मंत्रालय सौंपा

Sun, 24 Jul 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
विज्ञापन
अ‌िननिल
विज्ञापन
अंबाला सिटी। प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद शनिवार को अपने सभी मंत्रियों के कार्यभार को एक बार ‘रिफ्रेश’ किया। इस दौरान कई मंत्रियों के मंत्रालय उनसे वापस लिए गए तो कई मंत्रियों को अतिरिक्त मंत्रालय का कार्यभार भी सौंपा गया। शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से परामर्श के बाद राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने मंत्रियों के विभिन्न विभागों का आबंटन एवं पुन: आबंटन किया।
विज्ञापन

इस सरकारी प्रक्रिया के दौरान अंबाला से भी ताल्लुक रखने वाले दो मंत्रियों के महकमों को रिवाइज्ड किया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री अनिल विज को न तो कोई खास नफा हुआ और न ही कोई नुकसान। जबकि राज्यमंत्री नायब सैनी जरूर फायदे में रह गए। उन्हें एक महत्वपूर्ण मंत्रालय का स्वतंत्र कार्यभार जरूर मिल गया। उल्लेखनीय है कि मंत्री अनिल विज अंबाला कैंट विधानसभा से विधायक हैं, तो राज्यमंत्री नायब सैनी अंबाला की नारायणगढ़ विधानसभा सीट से विधायक हैं और दोनों ही हरियाणा सरकार में मंत्री हैं।

विज से छिना चुनाव विभाग, साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिला
कैंट के विधायक एवं हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज अभी तक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, आयुष, अभिलेखागार विभाग, खेल एवं युवा मामले समेत चुनाव एवं संसदीय मामले संबंधित विभाग को देख रहे थे। लेकिन सरकार ने अब मंत्रियों के विभागों के पुन: आबंटन प्रक्रिया के दौरान विज से चुनाव एवं संसदीय मामलों का विभाग वापस ले लिया है और उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग सौंप दिया है। बाकी विभाग उनके पास पहले की तरह ही रहेंगे।
विज्ञापन


सैनी को श्रम  एवं रोजगार विभाग की बड़ी जिम्मेवारी
आबंटन प्रक्रिया में नारायणगढ़ के विधायक एवं राज्यमंत्री नायब सैनी फायदे में रह गए। उनके पास अभी तक खान एवं भू विज्ञान (खान एवं भू विज्ञान मंत्री के साथ संबंद्ध) विभाग का कार्यभार था। लेकिन सरकार ने उन्हें अब श्रम एवं रोजगार विभाग का स्वतंत्र कार्यभार सौंपकर उनका कद बढ़ाया है। इसी बात को लेकर उनके समर्थकों ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। राज्य मंत्री नायब सैनी के नारायणगढ़ स्थित कार्यालय पर जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा, निगरानी समिति अध्यक्ष नरेंद्र राणा कुराली, राज्य मंत्री के राजनीतिक सचिव सोहन सिंह, भाजपा मंडल प्रधान नवीन शर्मा, जिला परिषद सदस्य जिया लाल सैनी, जगपाल सैनी, राकेश बिंदल, मास्टर शिव प्रकाश, राजेश बतौरा, नीतिन काला आब आदि कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें