फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले तीन दिन तक छाए रहेंगे बादल, होगी बारिश

विज्ञापन
Rainig fall - फोटो : AMBALA
विज्ञापन
अंबाला कैंट। पिछले दो दिनों से उमस के चलते गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही थी। इसके साथ ही तेज धूप के कारण लोग गर्मी से बेहाल हो रहे थे। शुक्रवार सुबह से ही मौसम ने करवट बदली और सुबह 10 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान जहां 31 एमएम बारिश दर्ज की गई, वहीं पांच डिग्री तक तापमान लुढ़क गया।
विज्ञापन

गर्मी के बीच उमस से राहत पाने को लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार सुबह आसमान में काले घने बादलों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया। दस बजे के बाद तेज बारिश शुरू हुई। दो घंटे दोपहर 12 बजे तक बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया और तेज गर्मी से राहत मिली। बारिश ने नगर को पूरी तरह से तरबतर कर दिया। जहां वीरवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री था, वहीं शुक्रवार को 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम 25 डिग्री से. दर्ज किया गया।
धान की खेत के लिए वरदान
किसानों ने बताया कि शुक्रवार सुबह हुई बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया। यह धान की खेती के लिए लाभदायक है। कुछ दिनों के अंतराल पर हो रही बारिश से पानी की पूर्ति हो रही है। उनका कहना है कि अगर इसी तरह बारिश होती रही तो अच्छी पैदावार की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिनों तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अच्छी बारिश हुई है, जोकि 31 एमएम दर्ज की गई। अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें