फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बारिश से ठंड बढ़ी, एक दिन में बिजली की 400 शिकायतें आईं

Wed, 08 Oct 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
छावनी बस अड्डे पर बरसात के दौरान छाता लेकर जाती महिला व अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम ठंडा हो गया। मंगलवार शाम को बारिश के साथ हवा चलने से ठंड ज्यादा बढ़ गई। इस वजह से दिन में ही कंपकपी छूटी रही। ठंड बढ़ने से पंखे व कूलर भी बंद हो गए। बारिश की वजह से दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया। इसी तरह रात के तापमान में भी 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बारिश व हवा चलने से बिजली भी गुल रही।
सोमवार-मंगलवार की रात में बारिश व तेज हवा चलने से जंपर उड़ने से बिजली नहीं आई। सुबह भी बार-बार कट लगते रहे। ऐसे ही स्थिति मंगलवार सुबह से शाम तक रही। कई क्षेत्रों में बिजली कट लगे। बिजली निगम के पास एक ही दिन में 400 शिकायत पहुंच गईं।
विज्ञापन


लगातार दूसरे दिन तापमान में हुई गिरावट
बारिश होने के बाद लगातार दो दिन से तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को 28.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान पिछले 24 घंटे में 1.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, लेकिन सामान्य तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान भी सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 8 अक्तूबर दोपहर बाद से मौसम साफ हो जाने और हवा में फिर से बदलाव उत्तर व उत्तर पश्चिमी होने से तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

मौसम में अचानक परिवर्तन, बढ़ी ठंडक
बारिश के बाद अचानक से मौसम में परिवर्तन हो गया। तेज बारिश और ठंडी हवा के कारण मौसम में काफी ठंडक आ गई। ऐसे में आमजन में यही चर्चा रही कि इस बार ठंड जल्दी दस्तक दे सकती है। वहीं, मौसम विभाग पहले ही चेता चुका है कि जिस प्रकार बारिश का सीजन इस बार काफी लंबा चला, ऐसे में ठंड का सीजन भी लंबा चल सकता है। पिछले दिनों हुई काफी बारिश के बाद भी कई दिनों से लोग गर्मी से जूझ रहे थे, लेकिन इस बारिश से लोगों की कंपकपी छूटने लगी। ठंड बढ़ते ही बाजार में गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ गई है।

बारिश व हवा से कुछ लाइन हुई प्रभावित, हिसार रोड पर तार टूटी
बारिश होने से अंबाला सर्कल में करीब 400 बिजली की शिकायमें पहुंची। इन शिकायतों में तार टूटने, जंपर उड़ने, बिजली जाने की रही। मंगलवार को अंबाला शहर में हिसार रोड पर तार टूट गई। दोपहर में निगम कर्मचारियों ने बिजली को सुचारू रूप से चलवाया। इसी तरह छावनी के नंबर वन, बरनाला, बलदेव नगर रोड, गीता नगरी, फेस वन, टू और थ्री क्षेत्र में बिजली प्रभावित रही। सोमवार-मंगलवार देर रात जलबेड़ा क्षेत्र में भी बिजली गुल रही।
विज्ञापन


बारिश के साथ हवा चलने से बिजली प्रभावित होती है। हवा चलने से लाइन पेड़ की टहनियों से टकराती हैं तो बिजली चली जाती है। जहां भी बिजली संबंधित समस्या आई थी। उसे दुरुस्त करवाया गया।
- वीके गोयल, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें