फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने दिलाई सूखी ठंड से निजात

Thu, 14 Jan 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को करीब आधा घंटे हुई बारिश के कारण लोगों को सूखी ठंड से निजात मिल गई। सर्दियों के सीजन की यह पहली बारिश है, जिसका काफी इंतजार किया जा रहा था। मौसम विभाग की मानें, तो आने वाले चौबीस घंटों में आसमान में बादल छाये रहेंगे, जबकि आगामी दो दिनों मौसम साफ रहेगा। सर्दियों में इस बार मौसम पूरी तरह से लोगों के लिए पहेली ही बना रहा। एक ओर जहां धुंध इस बार काफी कम दिखी, वहीं दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई। सबसे खास बात यह रही कि बारिश इस बार नहीं हुई, जिसके कारण सूखी ठंड ने परेशानी बढ़ा रखी थी। बुधवार को सुबह आसमान में बादल छाये रहे, जिससे उम्मीद बढ़ी की बारिश होगी। सुबह करीब ग्यारह बजे के आसपास हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिसके बाद कुछ समय के लिए ठीकठाक बारिश हुई। इस बारिश के कारण माना जा रहा है कि खेती में फायदा होगा, वहीं सूखी ठंड के कारण खांसी, सर्दी जुकाम जैसी तकलीफों से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में धुंध का असर दिखाई देगा, जबकि आसमान में बादल छाये रहेंगे। आने वाले दिनों में तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें