फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी अभी तीन दिन ओर सताएगी, 17 से धुंध देगी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम की करवट से जिले का मिजाज बदल गया है। गुरुवार सुबह और शाम हलकी बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ गई। जिसके चलते बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक घर में दुबके रहे। वहीं किसान खुश हैं क्योंकि गेहूं की फसल के लिए यह बूंदाबांदी खाद की तरह काम करेगी। मौसम विभाग चंडीगढ़ की मानें तो आने वाले तीन दिन तक मौसम खराब रहेगा। रात सात बजे तक 2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं रात नौ बजे बारिश में कुछ तेजी आ गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक 13 दिसंबर को हल्की हवाओं के साथ दिन में दो बार हलकी बारिश होगी। इसी प्रकार से 14 दिसंबर को भी मौसम खराब रहेगा और 15 दिसंबर से सुबह के वक्त धुंध पड़ेगी। लेकिन दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। यह धुंध शाम के वक्त फिर से जिले की सड़कों पर वाहन चालकों के लिए परेशानी पैदा करेगी। सुबह-शाम के यह धुंध का सिलसिला 16 दिसंबर तक चलेगा। सूर्य न निकलने से जिले का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 से 19 डिग्री तक लुढ़क सकता है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बूंदाबांदी के चलते न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
17 से धुंध का कहर
मौसम विभाग का कहना है कि 17 दिसंबर से धुंध का कहर शुरू होगा। और आगे भी जारी रहेगा। जिससे नेशनल हाईवे और सड़कों से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए मुश्किलें पैदा होगी। ऐसे में ऐसे रोड पर डगर मुश्किल होगी जिन पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने सफेद और पीली पट्टी नहीं लगाई है। ये पट्टियां वाहन चालकों की डगर को आसान करती है। जिले में बहुत से ऐसे रोड हैं जहां पर सफेद और पीली पट्टियां गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें