फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे ब्यास के लिए चलाएगा तीन विशेष ट्रेनें

Sat, 14 Feb 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ने ब्यास में लगने वाले सत्संग के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। तीनों ट्रेनों का संचालन अलग-अलग रेल खंड पर होगा।
विज्ञापन

इसमें सहारनपुर से लखनऊ, सहारनपुर से ब्यास और निजामुद्दीन से ब्यास के बीच ट्रेनों का संचालन शामिल है। रेलवे ने ट्रेनों के संचालन की तारीख और समय सारिणी की घोषणा कर दी है ताकि यात्री समय पर टिकटों का आरक्षण करवा सकें।
निजामुद्दीन-ब्यास : ट्रेन नंबर 04451 निजामुद्दीन से 26 मार्च को शाम शाम 7:40 बजे रवाना होकर रात 12:15 बजे अंबाला कैंट और तड़के चार बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04452 ब्यास से 29 मार्च को रात 8:35 बजे रवाना होकर रात 12:15 बजे अंबाला कैंट और सुबह चार बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन दोनों दिशाओं में नई दिल्ली, सब्जी मंडी, अंबाला कैंट, साहनेवाल, लुधियाना व जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर-ब्यास : ट्रेन नंबर 04565 सहारनपुर से 20 और 27 मार्च को रात 8:50 बजे रवाना होकर रात 10:15 बजे अंबाला कैंट और देर रात 2:15 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04566 ब्यास से 22 व 29 मार्च को दोपहर तीन बजे रवाना होकर शाम 7:40 बजे अंबाला कैंट और रात 9:10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में यमुनानगर-जगाधरी, जगाधरी वर्कशाप, अंबाला कैंट, साहनेवाल, लुधियांना और जालंधर सिटी पर होगा।
सहारनपुर-लखनऊ : ट्रेन नंबर 04552 सहारनपुर से 24 फरवरी को रात 9:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें