फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रेन से कर्मचारियों की मौत के बाद रेलवे ने जारी की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
- विभागीय अधिकारियों को रात के समय गस्त करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले रेल सहित एक निजी कर्मचारी की मौत के बाद रेलवे ने चेतावनी जारी की है। इसके तहत विभागीय अधिकारियों को रात के समय रेल खंडों पर गस्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा रेल खंड पर चलने वाली ट्रेन के चालकों को निर्देश जारी किए हैं कि वो रेल लाइन पर काम कर रहे कर्मचारियों का ध्यान रखें, जिस रेल खंड पर काम चलेगा, वहां ट्रेन की गति 20 किमी प्रतिघंटा रखें ताकि हादसे के दौरान ट्रेन को तुरंत रोका जा सके। हादसे के बाद सुरक्षा को लेकर भी आरपीएफ ने रेलवे लाइन की निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार देर रात अंबाला-सहारनपुर रेल खंड के बराड़ा और केसरी स्टेशन के मध्य हुआ था। रेल खंड पर काम कर रहे गैंगमैन अनिल नागरा सहित निजी कर्मचारी धीरज की ट्रेन नंबर 14631 देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। हादसे के बाद जीआरपी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया था और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए थे। हादसे के बाद रेलवे ने भी अपनी तरफ से जांच शुरु की थी कि हादसे में किसकी लापरवाह रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें