फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किफायती खाने में रेलवे ने शामिल किए चार नए व्यंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। ट्रेन के सामान्य श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों को स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना मिलेगा। रेलवे ने किफायती खाने में चार नए व्यंजनों को जोड़ा है जो चावल से बने हुए हैं। इसमें नींबू-चावल, दही-चावल, इमली-चावल और दाल-खिचड़ी शामिल है। यह खाना 200 ग्राम की पैकिंग में मात्र 20 रुपये में मिलेगा। रेलवे के निर्देश पर कैंट रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा प्रारंभ कर दी गई है।
बाकायदा इसके लिए प्लेटफार्म एक से सात तक सात स्टाल लगाए गए हैं। इन स्टालों के रखने की जगह ट्रेन के सामान्य कोच के समक्ष ही निर्धारित की गई है, ताकि यात्री ट्रेन से उतरकर या फिर खिड़की से किफायती खाना खरीद सकें। रेलवे ने किफायती खाने के साथ तीन रुपये में 200 एमएल पानी देने का फरमान जारी किया था। यह फरमान सिरे नहीं चढ़ पाया, क्योंकि रेलवे अभी तक गिलास के ब्रांड को ही तय नहीं कर पाई है। इसलिए आगामी आदेशों तक यात्रियों की प्यास 15 रुपये के रेल नीर से बुझाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन

किफायती खाने के रेट
यात्रियों को 20 रुपये में 175 ग्राम वजन की सात पुड़ियां, 150 ग्राम सूखी सब्जी, 12 ग्राम आचार परोसा जाएगा। इसके अलावा 50 रुपये में 350 ग्राम राजमा व छोले-चावल, खिचड़ी व पोंगल, कुल्चे व छोल-भटूरे मिलेंगे। साथ ही 20 रुपये में 200 ग्राम पैकिंग में निंबू चावल, आचार, दही चावल-आचार, इमली चावल-आचार और दाल खिचड़ी व आचार दिया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर किफायती खाने की सुविधा शुरू हो गई है। प्लेटफार्म एक से सात तक सात स्टाल लगाए गए हैं जो ट्रेन के सामान्य कोच के हिसाब से निर्धारित किए गए हैं। इसमें 20 और 50 रुपये का खाना रखा गया है।
-शिव पाल सिंह, निदेशक, कैंट स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें