फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिकायतों का समाधान नहीं, बस आश्वासनों का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। वार्ड नंबर-11 के अंतर्गत आने वाली वर्मा स्ट्रीट कॉलोनी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण स्थानीय निवासी परेशान हैं। लोगों की मानें तो बाढ़ जैसे हालातों के बाद यहां सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया। उनके क्षेत्र में गंदगी का आलम बना हुआ है।
विज्ञापन

कॉलोनी के मेन नाले व नालियों में गंदगी जमा है। वहीं गलियों में गंदगी के कारण काई जमी हुई है। जिसमें आए दिन स्थानीय बच्चे व बुजुर्ग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। इस समस्या के बारे में कई बार निगम प्रशासनिक अधिकारियों व स्थानीय पार्षद को भी अवगत करवाया जा चुका है। स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित निगम प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए। वर्मा स्ट्रीट कॉलोनी कि इस मामले में पूरी तरह से अनदेखी की गई है।
सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं
स्थानीय निवासी अशोक कुमार का कहना है कि जब से अंबाला क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बने थे, तब से आज तक कोई भी कर्मचारी सफाई करने के लिए नहीं पहुंचा। वहीं शहर के अन्य क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

लोग गिरकर हो रहे चाटिल
स्थानीय निवासी शुभम का कहना है कि कॉलोनी की ज्यादातर गलियों में गंदगी फैली हुई है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण गलियों में काई जमी हुई है। जिसमें बच्चे व बुजुर्ग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
नहीं आया सफाई कर्मचारी
स्थानीय निवासी पंकज थ्ररेजा का कहना है कि बीते करीब 20 दिनों से क्षेत्र में सफाई कर्मचारी कभी देखने को भी नहीं मिला। क्षेत्र की सभी मेन नालियां गंदगी से लबालब भरी पड़ी हुई हैं। जिनसे भारी भरकम दुर्गंध आ रही है।
नहीं लिया संज्ञान
स्थानीय निवासी सुनीता मंचदा ने बताया कि विभिन्न समस्याओं के बारे में स्थानीय पार्षद व प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। आज तक किसी ने समस्याओं पर कोई संज्ञान लेना उचित नहीं समझा।

वर्मा स्ट्रीट कॉलोनी वासियों की गंदगी से संबंधित समस्या कोई संज्ञान में नहीं आई है। फिर भी इस मामले में तुरंत प्रभाव से संज्ञान लिया जाएगा और कॉलोनी में सफाई कर्मचारियों को भेजकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-राजिन्द्र कौर, वार्ड नंबर-11 पार्षद नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें