फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे ने छह ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि में किया विस्तार

विज्ञापन
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर लगी स्क्रीन को देखते यात्री। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ने छह ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया है। इन ट्रेनों का संचालन पहले एक अगस्त तक किया जाना था जोकि अब 16 अगस्त तक चलेंगी। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला किया है ताकि लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि धनबाद से जम्मूतवी और चंडीगढ़ के बीच चलने वाली चार ट्रेनों और राजगीर से उधमपुर के बीच चलने वाली दो ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में रेलवे की वेबसाइट पर भी जानकारी अपलोड कर दी गई है, वहीं टिकटों के लिए क्रिस सॉफ्टवेयर को भी अपडेट कर दिया गया है।

इन ट्रेनों का हुआ विस्तार
ट्रेन नंबर 03309 धनबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस 12 अगस्त तक चलेगी। इसी प्रकार 03310 जम्मूतवी-धनबाद 13 अगस्त तक, 03221 राजगीर-उधमपुर 11 अगस्त तक, 03222 उधमपुर-राजगीर 13 अगस्त तक, 03311 धनबाद-चंडीगढ़ 15 अगस्त तक और ट्रेन नंबर 03312 चंडीगढ़-धनबाद का संचालन 17 अगस्त तक किया जाएगा।

ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति
रेलवे की ओर से चलाई गई विशेष ट्रेनों में अभी काफी संख्या में कंफर्म सीटें खाली पड़ी हुई हैं। रेलवे से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ट्रेन 03309 में 922 सीटें खाली पड़ी हुई हैं। इसी प्रकार 03310 में 46, 03311 में 608, 03312 में 869, 03221 में 822 व ट्रेन नंबर 03222 में 722 सीटें खाली पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें