फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्री-पेड टैक्सी बूथ की योजना में जुटा रेलवे

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के नजदीक स्थापित किया जा रहा दूसरा एटीएम।संवाद
विज्ञापन
अंबाला। जल्द ही अंबाला कैंट रेलवे परिसर में प्रीपेड टैक्सी बूथ बनाया जाएगा। किसान आंदोलन की वजह से पिछले दिनों यात्रियों ने जिन परेशानियों को झेला और इसकी जानकारी रेलवे तक पहुंचाई। इसे देखते हुए अंबाला रेल मंडल ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा एटीएम की दूसरी मशीन को भी रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के नजदीक लगाया जाएगा। एटीएम रेलवे स्टेशन पहुंच गया है और इसे पहली मशीन के साथ ही स्थापित किया जा रहा है। रेलवे परिसर में प्रीपेड बूथ को स्थापित करने के लिए ऐसी जगह का चिह्नित करने की योजना है जो यात्रियों के लिए सबसे उपयोगी हो और उन्हें वो आसानी से नजर आ सके।
मनमानी पर लगेगी लगाम
मौजूदा समय में 100 से ज्यादा टैक्सी और ऑटो चालक रेलवे परिसर में डटे रहते हैं। इन्होंने एस्कलेटर के पास अपना ठिकाना बनाया हुआ है। इनके पास ऐसी ट्रेनों की सूची है, जिसमें काफी संख्या में यात्री सफर करते हैं जो पटियाला, चंडीगढ़, पंचकूला आदि की तरफ आवागमन करते हैं। ऐसे में वो आसानी से टैक्सी चालकों की बातों में आ जाते हैं और फिर जहां रेट सेट किया, उसी रेट पर सवारी को लेकर गंतव्य की तरफ रवाना हो जाते हैं। इससे रेलवे को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। लेकिन प्रीपेड टैक्सी बूथ के बनने से मैट्रो सिटी की तर्ज पर यह कार्य होगा। यानी किलोमीटर के हिसाब से किराए का निर्धारण किया जाएगा और इससे यात्रियों से भी अधिक पैसे नहीं वसूले जा सकेंगे। बाकायदा इसकी एक लिखित में पर्ची भी दी जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। पहले जिस जगह पर एक एटीएम लगाया गया था, अब उसी केबिन में एक ओर एटीएम लगाया जा रहा है ताकि एक साथ दो यात्री एटीएम का फायदा उठा सकें। वहीं रेलवे परिसर में ही प्रीपेड टैक्सी बूथ शुरु करने की योजना है क्योंकि अधिकांश यात्री अंबाला कैंट स्टेशन पर उतरकर चंडीगढ़ और पटियाला क्षेत्रों तक टैक्सी के माध्यम से सफर करते हैं। इससे रेलवे को भी राजस्व की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें