फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे ने ध्वस्त की कंडम इमारत, यहां बनेगी पार्किंग

विज्ञापन
वाहन पार्किंग के लिए जीआरपी डीएसपी की इमारत तोड़कर समतल की गई जगह। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। जीआरपी डीएसपी के पुराने और कंडम हो चुके रिहायशी भवन को तोड़कर यहां पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इस योजना पर रेलवे ने कार्य शुरु कर दिया है।
विज्ञापन

पुरानी इमारत को ध्वस्त कर दिया है और अब इसे समतल करने का कार्य चल रहा है, जिससे कि पार्किंग का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जा सके। इसके लिए रेलवे ने दो तरह की योजनाएं तैयार की हैं। पहली मल्टीलेवल पार्किंग की तरह सुविधा या फिर अस्थाई पार्किंग की सुविधा क्योंकि आने वाले समय में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के बाद अगला नंबर अंबाला कैंट स्टेशन का है और इसकी प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। वहीं विभागीय अधिकारियों का मानना है कि स्टेशन के आसपास काफी जगह हैं, जहां मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण आसानी से किया जा सकता है और यहां दो और चौपहिया वाहन आसानी से खड़े हो सकेंगे। ऐसे में दो जगह पैसा खर्च करना राजस्व का नुकसान होगा।
विज्ञापन

रोजाना आते हैं 300 से अधिक वाहन
छावनी रेलवे स्टेशन पर रोजाना लगभग 300 वाहनों का आवागमन होता है।जबकि पार्किंग में सिर्फ 60 से 70 वाहनों के खड़ा होने की ही जगह है। ऐसे में मजबूरन लोगों को रेलवे परिसर व अन्य स्थानों पर अपने वाहनों को खड़ा करना पड़ता है। इस कारण कई बार चालान भी भुगतना पड़ता है। स्टेशन पर लगातार बढ़ रही ट्रेनों और यात्रियों की संख्या को मद्देनजर रखते हुए मल्टी लेवल पार्किंग की सुविधा बेहद जरूरी है, क्योंकि 300 से अधिक ट्रेनों का आवागमन छावनी स्टेशन से हो रहा है। वहीं यात्रियों की संख्या भी प्रतिदिन के हिसाब से 50 हजार से अधिक है।
वर्जन
अंबाला मंडल ने फैसला किया है कि जब तक रेल लैंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी छावनी स्टेशन के जीर्णोंद्धार के लिए काम शुरू नहीं करती, तब तक अपने स्तर पर कुछ सुविधाओं को सुधारने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। इसमें पार्किंग की सुविधा भी शामिल है, क्योंकि स्टेशन पर लगातार वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें