फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिक्षा की कमियों को दूर करेगा विभाग

विज्ञापन
जिला ​शिक्षा सदन।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय स्कूलों में प्री-बोर्ड के साथ-साथ प्री-वार्षिक परीक्षाएं आठ फरवरी को खत्म हो रही हैं। शिक्षा विभाग प्री-बोर्ड और प्री-वार्षिक परीक्षा की कमियों को पहचान कर स्कूलों में विशेष तैयारी पर जोर देगा।
विज्ञापन

इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने सभी स्कूलों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। स्कूलों को विषयानुसार कमियों को पहचान कर उनको दूर करने के लिए कहा है। विशेष तौर पर कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए ज्यादा जोर दिया जा रहा है, क्योंकि आगामी महीनों में इनकी वार्षिक परीक्षा शुरू होनी है।
बता दें कि जिले में पिछले सत्र में 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 57 फीसदी और 12वीं कक्षा का बोर्ड परिणाम 82 फीसदी रहा था। इस बार परीक्षा परिणाम को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 10वीं कक्षा का 70 फीसदी और 12वीं का परिणाम 90 फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। वहीं, बीती 25 जनवरी से आठ फरवरी तक स्कूलों में 9वीं से 11वीं की प्री-वार्षिक परीक्षा और 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा समाप्त होगी।
विज्ञापन

डीईओ ने स्कूलों को दिए ये निर्देश
-विषय अनुसार चल रही परीक्षा समाप्ति के बाद संबंधित विषय अध्यापक की ओर से भिवानी बोर्ड के नियमानुसार सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एवं सभी विद्यार्थियों के साथ इन पुस्तिकाओं में पाई गई गलतियां व कमियों को साझा किया जाए और डाउट को दूर किया जाए।
-सभी स्कूल मुखिया अपने स्तर पर दोनों प्री-बोर्ड 10वीं, 12वीं और प्री-वार्षिक 9वीं और 11वीं का मूल्यांकन करें। इसकी रिपोर्ट बीईओ से साझा करें।
-बोर्ड की ओर से जारी किए गए सभी सैंपल पेपर और पिछले वर्षों के सॉल्व पेपर और लिखित प्रैक्टिस पर विशेष जोर दिया जाए।
-बच्चों को विद्यालय के साथ-साथ घर के लिए भी विषयानुसार समय सारिणी बनाकर उनको पढ़ने के लिए प्रेरित करें।
-बोर्ड की ओर से जारी नए पाठ्यक्रम अनुसार रिविजन और लिखित प्रैक्टिस पर जोर दिया जाए।
-सभी विषय अध्यापकों की ओर से अपने विषय के टॉपिक, प्रश्नों की लिखित प्रैक्टिस पर विशेष जोर दिया जाए।
वर्जन
आठ फरवरी को राजकीय स्कूलों में चल रही प्री-बोर्ड व प्री-वार्षिक परीक्षा खत्म हो रही है। विशेष तौर पर 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बढ़ाने के लिए जोर दिया जा रहा है। सभी स्कूल मुखियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्री-बोर्ड व प्री-वार्षिक परीक्षा खत्म होने के बाद विद्यार्थियों के साथ इन उत्तर पुस्तिकाओं में पाई गई गलतियां और कमियों को साझा किया जाए।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें