फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेल कर्मियों ने लिया गुप्त मतदान में हिस्सा, हक में डाला वोट

विज्ञापन
गुप्त मतदान में हिस्सा लेते कार्यरत व पूर्व रेलवे कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मंगलवार को सेवानिवृत सहित कार्यरत रेल कर्मचारियों ने दो दिवसीय गुप्त मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंबाला मंडल में आठ जगह मतदान केंद्र बनाए गए। इसमें अंबाला कैंट स्टेशन पर भी लोको लॉबी और कमरा नंबर 29 के समक्ष मतदान केंद्र बनाए गए। सभी कर्मचारियों ने पूरे जोश व उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद एनआरएमयू के शाखा अध्यक्ष हरनाम सिंह ने बताया कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय से एआईआर एफ एवं जेएफआरओपीएस के बैनर तले सभी रेल कर्मचारी, रक्षा कर्मचारी, शिक्षक, बैंक, इनकम टैक्स एवं सभी केंद्रीय व राज्य कर्मचारी हर माह की 21 तारीख को विभिन्न माध्यमों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 10 अगस्त को पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया। इसमें लाखों की संख्या में कर्मचारी उपस्थित हुए।
वहां निर्णय लिया गया यदि यह सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो एक मात्र उपाय अनिश्चित कालीन हड़ताल है। आठ और नौ नवंबर को एआईआरएफ के 99 वें अधिवेशन में भी यही प्रस्ताव पारित हुआ कि अब इस सरकार से ओपीएस बहाल करने का एक मात्र विकल्प अनिश्चित कालीन हड़ताल ही है। दोनों यूनियनों के संयोजक शिव गोपाल मिश्र के निर्देशानुसार पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सभी रेल कर्मचारियों ने इसमें हिस्सा लिया। बुधवार को भी यह गुप्त मतदान जारी रहेगा और शाम 6 बजे एनआरएमयू के मंडल कार्यालय में इसकी गिनती भी की जाएगी। इस मौके पर शाखा सचिव विनोद कुमार राय व गुरबिंदर सिंह अन्य पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें