फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: त्योहारों पर रेलवे स्टेशनों की 24 घंटे रहेगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दशहरा, दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्टेशनों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की विशेष तैयारी की है। यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के दौरान धक्का-मुक्की और भगदड़ जैसी स्थिति से बचाने के लिए प्लेटफॉर्म और फुट ओवरब्रिज पर रस्सियों से कतारें बनाई जाएंगी। वहीं, भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए 24 घंटे अधिकारी तैनात रहेंगे।
आरपीएफ और जीआरपी संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी। अंबाला मंडल में यह विशेष व्यवस्था 16 अक्तूबर से 15 नवंबर तक लागू रहेगी। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने अंबाला कैंट, चंडीगढ़, सहारनपुर, सरहिंद और बठिंडा रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। अपर मंडल रेल प्रबंधक देवेंद्र सिंह मीना की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत अधिकारियों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगाई गई। अधिकारी नियमित रूप से स्टेशनों का निरीक्षण करेंगे और क्राउड कंट्रोल व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो व रिपोर्ट साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला कैंट और सरहिंद में बनेंगे होल्डिंग एरिया : भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए अंबाला कैंट और सरहिंद रेलवे स्टेशन परिसर में कवर्ड और वाटरप्रूफ पंडाल बनाए जाएंगे। इनमें यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां, पीने का पानी और अतिरिक्त टिकट काउंटर की सुविधा होगी। खानपान स्टॉलों पर कम कीमत वाला खाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगा। बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों की सहायता के लिए व्हीलचेयर के साथ सिविल डिफेंस, स्काउट्स और गाइड्स के स्वयंसेवक भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें