आनंद नगर डी निवासी एक रेलवे कर्मचारी पर शुक्रवार को पड़ोसी व्यक्ति द्वारा हथौड़े से हमलाकर सिर फोड़ने का मामला सामने आया है। मारपीट के बाद रेलवे कर्मचारी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद परिजनों व आस पास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की सहायता से कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां वह उपचाराधीन है।
उधर, इलाका पुलिस ने सूचना पाकर मौके का मुआयना किया और पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में आनंद नगर निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह मुस्तफाबाद में रेलवे गेटकीपर के पद पर तैनात है और रात्रि ड्यूटी करके वापस लौटा था। शुक्रवार को जब घर पर काम कर रहा था कि अचानक पड़ोसी व्यक्ति बाहर थड़ा तोड़ने की तैयारी कर रहा था। उसमें थोड़ी जगह उसकी भी आ रही थी और जैसे ही उसने रोकने के लिए कहा तो अचानक उसने बहसबाजी शुरू कर दी। इतने में वह कुछ समझ पाता कि हथौड़ा सिर पर मार दिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस संबंध में दूसरे पक्ष की पूछताछ की जा रही है।