फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे अंडरपास बनाने के लिए रेलवे अधिकारियों 31 मार्च तक का मांगा समय

Sun, 23 Nov 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
राज नगर रेलवे अंडरपास में चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। शहर में मुख्य रेल लाइन पर अधूरे पड़े अंडरपास को पूरा करने के लिए 31 मार्च तक का समय मांगा है। रेलवे की इंजीनियर शाखा ने तय समय तक इनको पूरा करने का भरोसा दिया है। इसके साथ राजनगर फाटक और गोहाना रोड पुल के नीचे का अंडरपास के मूर्त रूप मिलने की उम्मीद जग गई है। राजनगर अंडरपास का मामला तो जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी उठ चुका है।
विज्ञापन

नगर निगम और रेलवे के इंजीनियर की संयुक्त बैठक में अंडरपास निर्माण पर विस्तार से चर्चा की। नगर निगम की तरफ से एक्सईएन गोपाल कलावत और रेलवे से एक्सईएन संदीप कल्याण रहे। दोनों की मध्यस्थता नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने की। जिसमें अंडरपास के निर्माण पर विस्तार से चर्चा की। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि अंडरपास तीन साल में भी नहीं बन पाए हैं। सरकार से इस विषय में कई बार जवाब मांगा जा चुका है। रेलवे के एक्सईएन संदीप कल्याण ने बताया कि राजनगर फाटक पर अंडरपास के नजदीक मंदिर को लेकर विवाद था। इसका पिछले दिनों ही समाधान हुआ है। अब निर्माण कार्य चल रहा है। गोहाना रोड अंडरपास का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने 31 मार्च तक दोनों अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा करने का भरोसा दिया।
निगम ने तीन साल पहले जमा करा दिए थे पैसे
शहर में दिल्ली-अंबाला मुख्य रेल लाइन पर पांच अंडरपास बनाए जाने हैं। नगर निगम ने 2022 में रेलवे को करीब 22 करोड़ रुपये जमा करा दिए थे। रेलवे को अंडरपास का निर्माण कराना था। असंध रोड, बिश्नस्वरूप कॉलोनी और सैनी कॉलोनी स्थित अंडरपास का निर्माण किया जा चुका है, जबकि गोहाना रोड और राजनगर रेलवे अंडरपास का निर्माण बाकी है। राजनगर अंडरपास न बन पाने पर कई हादसे हो चुके हैं। वहीं गोहाना रोड अंडरपास बंद होने से लोगों का आना-जाना छूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे और नगर निगम अधिकारियों की अंडरपास के निर्माण के लिए तालमेल बैठक की थी। रेलवे के इंजीनियर ने 31 मार्च तक काम पूरा करने की बात कही है।

डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।

राज नगर रेलवे अंडरपास में चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें