संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत वीरवार को अंबाला मंडल के पर्यावरण एवं रख-रखाव प्रबंधन विभाग की ओर से एक दिन, एक घंटा, एक साथ पहल के तहत कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों, वर्कशॉप एवं आवासीय परिसरों में साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया सहित अन्य विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने व्यापक स्तर पर श्रमदान किया। कार्यक्रम का आरंभ सुबह 8 बजे से हुआ। मंडल रेल प्रबंधक ने स्वच्छता को नियमित अपने दैनिक दिनचर्या में अपनाने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया, साथ ही स्वच्छता के लाभ भी बताए।