राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवला में सेवा पखवाड़ा दिवस को मनाते हुए पेंटिंग प्रतियोगिता क
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवला में सेवा पखवाड़ा दिवस के उपलक्ष्य में पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें कक्षा 11वीं व 12वीं के वर्ग में मुस्कान प्रथम, कक्षा 8वीं से 10वीं के वर्ग में सिया और कक्षा 5वीं से 7वीं के वर्ग में रूहानी प्रथम स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सह-संयोजक शशि कला, पार्षद प्रतिनिधि पिंकू सूद, स्कूल प्रभारी गुरजीत कौर, अध्यापक अमित छाबड़ा, हेमलता और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य जसबीर सिंह उपस्थित रहे।