फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भीषण गर्मी से रेल कर्मचारियों को मिलेगी राहत, ओआरएस पैकेट वितरण शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। भीषण गर्मी के मौसम में रेल पटरियों की सुरक्षा जांच में जुटे कर्मचारियों को रेलवे ने राहत पहुंचाई है। ऐसे कर्मचारियों को अब ओआरएस के पैकेट मुहैया करवाए जाएंगे। यह फैसला अंबाला रेल मंडल के प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया ने किया है और उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों को लू से बचाने के लिए जल्द से जल्द पैकेटों का वितरण आरंभ कर दिया जाए।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक के इस निर्णय का सभी रेलवे यूनियनों ने स्वागत किया है कि जिस प्रकार वो रेलवे की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं तो वहीं रेलवे कर्मचारियों की सेहत और हितों को ध्यान में रखते हुए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार अंबाला रेल मंडल में मौजूदा समय में लगभग 14 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं।
इसमें अकेले लगभग 10 हजार कर्मचारी ऐसे हैं जो ट्रेन संचालन से जुड़े हैं। सबसे ज्यादा संख्या रेल पटरियों के रख-रखाव में जुड़े कर्मचारियों की है जो दिन रात पैदल ही रेल पटरियों की कई-कई किलोमीटर तक निगरानी करते हैं कि कहीं कोई नट-बोल्ट ढीला तो नहीं है या पटरी पर क्रैक आदि तो नहीं है। इन्ही कर्मचारियों की बदौलत ही ट्रेनों का सुरक्षित संचालन हो पाता है। वहीं रेलवे भी इन कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए इन्हें पुरस्कृत भी करता है।
विज्ञापन

वर्जन
ट्रेनों के संचालन में जुटे कर्मचारियों की परेशानियों को दूर करने के लिए रेलवे सदैव तत्पर रहता है। भीषण गर्मी को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों को ओआरएस के पैकेट देने का प्रबंध किया गया है जिससे लगातार पैट्रोलिंग कर रहे कर्मचारियों को लू आदि से बचाया जा सके।
विज्ञापन

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें