फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: परिवार संग अनशन पर बैठे रेलकर्मी

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की लोको लॉबी पर प्रदर्शन करते यूआरएमयू पदा​धिकारी व सदस्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। लंबित मांगों के समर्थन में उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) ने दो दिवसीय आंदोलन शुरू कर दिया है। महामंत्री बीसी शर्मा के आह्वान पर बुधवार को अंबाला मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर रेल कर्मचारियों ने अपने परिवारों सहित कार्यस्थल पर सुबह 10:30 से शाम चार बजे तक अनशन व धरना देकर रोष जताया। वक्ताओं ने एनपीएस व यूपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने, रेलवे के रिक्त पद भरने, आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट जारी करने सहित अन्य मांगें उठाई। पदाधिकारियों ने बताया कि वीरवार शाम को रेलवे कॉलोनी व स्टेशन पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें