फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टिकट यात्रियों ने बढ़ाई रेलवे की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बिना टिकट के रेल में यात्रा कर रहे यात्रियों से चेकिंग अभियान टीम ने पांच करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है। रेलवे ने अंबाला मंडल टिकट चेकिंग दस्ते के माध्यम से जुलाई महीने में यह राशि वसूली। मुख्य वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे रविंद्र गोयल ने बताया कि यह राशि 3.40 करोड़ के लक्ष्य से 41 प्रतिशत अधिक है। वहीं, कार्यालय संचयी रूप से कमाई 29.39 करोड़ रुपये से 13 प्रतिशत अधिक है, जबकि संचयी लक्ष्य 25.96 करोड़ निर्धारित थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंबाला मंडल वास्तविक रेल उपयोगकर्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के प्रयास में नियमित रूप से कार्य कर रहा है। साथ ही 25 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूलने वाले टिकट चेकर को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाता है। सिमरन जीत सिंह वालिया डीवाईसीटीआई, यूएमबी डिवीजन ने जुलाई महीने के लिए 26 लाख रुपये से अधिक का पंजीकरण किया है। उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है।
73737 यात्रियों को बिना टिकट के पकड़ा
इस दौरान कुल 788 जांच की गई और अनियमित यात्रा के 73737 मामलों का पता चला। मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह ने टिकट चेकिंग स्टाफ के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशनों को साफ-सुथरा बनाने के लिए विशेष जोर दिया गया है। इसके लिए मंडल के मुख्य स्टेशनों पर नियमित जांच की जाती है। इसके परिणामस्वरूप 540 यात्रियों को एंटी लिटरिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक लाख 12 हजार 030 रुपये बरामद किए हैं। हरि मोहन ने बताया कि यह सभी वाणिज्य अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन, कड़ी मेहनत और संभाग के सभी चेकिंग स्टाफ के दृढ़ निश्चय के कारण संभव हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें