फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी आदेशों तक रद्द नहीं होगी मालवा स्पेशल एक्सप्रेस, दुर्ग-उधमपुर का भी 31 दिसंबर तक संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ने यात्रियों को सुविधा प्रदान करते हुए मालवा एक्सप्रेस को आगामी आदेशों तक संचालित करने का फैसला किया है। इसमें दुर्ग से उधमपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन भी शामिल है जो 31 दिसंबर तक संचालित रहेगी।
विज्ञापन

मालवा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12919/12920 की तर्ज पर रेलवे ने मालवा कोविड सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 02919/02920 का संचालन किया है। ट्रेन का संचालन डॉ. आंबेडकर नगर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच दोनों दिशाओं में किया जा रहा है। पहले ट्रेन का संचालन 1 दिसंबर तक करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन यात्रियों की लगातार भीड़ को देखते हुए ट्रेन को अब बिना किसी निर्धारित तारीख के आगामी आदेशों तक चलाने का फैसला किया है। अंबाला मंडल सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने बताया कि मां वैष्णो भक्तों और आमजन की परेशानी को देखते हुए ट्रेन का संचालन किया गया था। ट्रेन नंबर 02919 को 9 नवंबर से चलाया गया। यह ट्रेन डॉ. आंबेडकर नगर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को चल रही है।
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02920 को 11 नवंबर से चलाया गया। ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा से प्रत्येक रविवार, बुधवार व शुक्रवार को चल रही है। डॉ. आंबेडकर नगर से चलकर ट्रेन अगले दिन सुबह 9.15 पर अंबाला जंक्शन पहुंचती है, इसी प्रकार श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलकर उसी दिन दोपहर लगभग 3.35 पर अंबाला पहुंच रही है। वहीं ट्रेन नंबर 08215/08216 दुर्ग-उधमपुर भी 31 दिसंबर तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें