अंबाला। किसान आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने अंबाला से निकलने वाली 4 ट्रेनों को रद करने का फैसला किया है। अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि सुरक्षा कारणों से ट्रेन नंबर 04401 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा त्योहार स्पेशल 5 नवंबर तक रद होगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04402 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली को 6 नवंबर तक, 04519 नई दिल्ली-बठिंडा को 7 नवंबर तक, 04520 बठिंडा-नई दिल्ली त्योहार स्पेशल 8 नवंबर तक रद रहेगी।